पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रावतभाटा क्षेत्र में 5.40 करोड़ से 15 किमी सड़कें बनाई जाएंगी

रावतभाटा क्षेत्र में 5.40 करोड़ से 15 किमी सड़कें बनाई जाएंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक सुरेश धाकड़ की अनुशंसा पर सरकार ने बेगूं विधानसभा क्षेत्र में 15 किमी नई सड़कों के लिए 5 करोड़ 40 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है।

प्रधान वीणा दशोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2018-19 के अनुसार विधायक की अनुशंसा पर बेगूं विधानसभा क्षेत्र में पाडावास से माल का नयागांव 2 किमी के लिए 70 लाख रुपए पैराफेरी जवाहरनगर से नयागांव एक किमी पर 35 लाख रुपए, धारड़ी से धावदखुर्द वाया करणपुरा 2 किमी पर 70 लाख, उत्थेन खुर्द से उत्थेनकलां 2 किमी पर 70 लाख, सारण से पिपलिया एक किमी पर 35 लाख, जवासिया से सोनियाना 2.5 किमी पर 87.5 लाख, माताजी के खेड़ा से जवासिया 2 किमी 70 लाख, नंदवाई से पीपलास माता तक 1.50 किमी पर 52.50 लाख, बोरदा सड़क से गौराजीबावजी तक 1 किमी पर 50 लाख रुपए की स्वीकृत दी गई। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों की राह आसान हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...