पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घोषणा के बाद भी नहीं खुला चना तुलाई केंद्र

घोषणा के बाद भी नहीं खुला चना तुलाई केंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| शहर में चना और सरसों तुलाई केंद्र खोलने की घोषणा की गई थी। इसके लिए कोटा के तिलम महासंघ के अधिकारियों ने स्थान का निरीक्षण किया और तौल केंद्र शुरू करने के लिए डॉ. होमी जहांगीर भाभा बस स्टैंड पर कांटा लगाने का निर्णय लिया गया था।

इसके लिए एसडीएम कैलाशचंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें तिलम संघ कोटा के सहायक सहकारिता सुरेशचंद मौजूद थे। जिन्होंने तौलकांटा लगाने के लिए स्थान का चयन किया था और एसडीएम के निर्देश पर पालिका ने तिलम संघ को कांटा लगाने के लिए स्थान दिया था। कांटा 45 दिन चलाने की बात कही थी।, लेकिन अभी तक कांटे की शुरुआत नहीं हुई। किसानों ने चने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। किसान असमंजस में है कि चना रावतभाटा में तुलेगा या बेगूं में।

तिलम संघ की ओर से परिवहन और तुलाई के लिए टेंडर नहीं हो पाए। इस कारण अभी तक केंद्र शुरू नहीं किया गया है। गुरुवार को एसडीएम कलेक्टर से जाकर मिलेंगे। सुरेशचंद्र, सहायक सहकारिता तिलम संघ कोटा

खबरें और भी हैं...