पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाक विभाग में शुरू होगा दर्पण प्रोजेक्ट, ऑनलाइन हो जाएगा लेन देन

डाक विभाग में शुरू होगा दर्पण प्रोजेक्ट, ऑनलाइन हो जाएगा लेन-देन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| भारतीय डाक विभाग अब प्रधान डाकघरों में दर्पण प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण योजना के तहत भारतीय डाक विभाग ने दर्पण (डिजिटल एडवांसमेंट ऑफ रूरल पोस्टऑफिस फॉर ए न्यू इंडिया) की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत रावतभाटा स्थित डाकघरों को डिजिटल किया जा रहा है। इन शाखा डाकघरों से वित्तीय लेन-देन अब ऑनलाइन किए जा सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत सभी चयनित शाखा डाकघरों को एक हैंडलूम डिवाइस दी जाएगी, जिससे शाखा डाकपाल कोर बैंकिंग से संबंधित कार्य, रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की बुकिंग, मनीऑर्डर की बुकिंग, पीएलआई, आरपीएलआई प्रीमियम जमा और मैच्योरिटी क्लेम सभी कार्य ऑनलाइन कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...