मुकंदरा टाइगर रिजर्व के गैपरनाथ में वन विभाग ने बनाया नाका
कोटा| रावतभाटा मार्ग स्थित मुकंदरा टाइगर रिजर्व के गैपरनाथ महादेव मंदिर वनक्षेत्र की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने वहां नाका बना दिया है। यहां वन विभाग कुछ दिन बाद सुरक्षा गार्डों की तैनाती करते हुए बैरियर लगाएगा। टाइगर रिजर्व के नियमों के तहत वन विभाग पूरी नजर रखेगा। ऐसे में संभावना है कि गेपरनाथ आने वाले दर्शनार्थियों से गराड़िया महादेव की तरह एंट्री फीस के रूप में टिकट वसूली होगी।