पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अग्नि सुरक्षा सेमिनार पर फायर फाइटिंग यंत्रों का प्रदर्शन

अग्नि सुरक्षा सेमिनार पर फायर फाइटिंग यंत्रों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारी पानी संयंत्र रावतभाटा की ओर से परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 में अग्निसुरक्षा सेमिनार एवं फायर फाइटिंग यंत्रों का प्रदर्शन किया गया।

भारी पानी संयंत्र के डिप्टी सीएफओ राजेश्वर बेहरा, यू झा, बीएस यादव एवं फायर विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। प्रिंसिपल जोसेफ जॉन, मुख्य अध्यापिका अंजू खुराना ने बताया कि कक्षा 5 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

स्टूडेंट्स ने कई प्रश्न पूछे, जिनका समाधान फायर सेफ्टी अधिकारियों ने किया। फायर सेफ्टी पदाधिकारी राजेश्वर बेहरा ने बताया कि आग अच्छी सेवक है। यदि वह हमारे नियंत्रण में हो, अगर वह नियंत्रण से बाहर हो जाए तो विनाशकारी बन जाती है। आग से बचाव एवं आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानी के विषय में विस्तार से बताया।

अग्निशमन यंत्रों का संचालन एवं प्रयोग समझाया। आग लगने पर सूचित करें। फायर ब्रिगेड को सूचना दें और प्राथमिक तौर पर जानमाल की हिफाजत के लिए उपकरणों का सावधानी पूर्वक उपयोग करें। प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार दिए गए। प्रदर्शन के दौरान स्कूल के सभी शिक्षक, कर्मचारी मौजूद थे।

रावतभाटा. भारी पानी संयंत्र रावतभाटा की ओर से परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 में अग्नि सुरक्षा सेमीनार एवं फायर फाइटिंग यंत्रों का प्रदर्शन करते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...