पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीप चालक ने लौटाया महिला का पर्स और मोबाइल

जीप चालक ने लौटाया महिला का पर्स और मोबाइल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| रावतभाटा-कोटा मार्ग पर चलने वाली जीप के चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल और लेडीज पर्स लौटा दिया। झालरबावड़ी निवासी परमाणु बिजलीघर के रिटायर सीनियर मैनेजर एनके शर्मा के घर पर जयपुर से भतीजी विनीता शर्मा और दामाद पुष्पेंद्र शर्मा आए थे, जो वापस जयपुर जाने के लिए जीप से कोटा गए थे। जीप में ही मोबाइल, 7 हजार रुपए, जरूरी कागज और लेडीज पर्स भूल गए थे। ट्रेन का रिजर्वेशन होने के कारण जयपुर चले गए। जीप चालक हैदर ने तलाश की। महिला नहीं मिली। रावतभाटा में झालरबावड़ी निवासी एनके शर्मा पुत्र अमर भारद्वाज जीप चालक को ढूंढते हुए रावतभाटा पहुंचे, जहां पर जीप चालक मिला, उसको जब बताया तो उसने लेडीज पर्स, मोबाइल लौटा दिया। जिस पर महिला के परिजनों ने चालक हैदर का आभार जताया। उसको इनाम देना चाहा, उसने मना कर दिया।

जीप चालक हैदर।

खबरें और भी हैं...