श्रमिकों को दी विधिक सेवा योजना की जानकारी
रावतभाटा| विधिक जागरूकता टीम के पैनल अधिवक्ता अनिल शर्मा, पीएलवी मोबिना बी ने वाहन शोरूम पर कुशल, अर्धकुशल कर्मचारियों को नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र की खास बात यह है कि वहां ज्यादातर श्रम कानून लागू नहीं होते हैं। इसमें काम करने वालों की दशा दयनीय है। वे सुनिश्चित रोजगार पाते है। उनको सही वेतन मिलता है। नियोक्ताओं काे वैधानिक प्रावधानों, कामगारों की कार्य के लिए अच्छा वातावरण, आजीविका एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।