5 आदिवासी बालिकाओं को सीएम ने दी स्कूटी
रावतभाटा. चित्तौड़गढ़ में बालिकाओं को दी गई स्कूटी।
रावतभाटा| राजकीय कन्या आश्रम छात्रावास रावतभाटा की 5 बालिकाओं को 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने चित्तौड़गढ़ में आयोजित समारोह में स्कूटी दी गई। कोमल मीणा, निम्बूड़ी भील, गायत्री मीणा, रीना मीणा, सुगना मीणा को स्कूटी दी गई है। इस मौके पर विधायक सुरेश धाकड़, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आंक्या, कलेक्टर इंद्रजीतसिंह, मुख्य कार्यकारी रावतभाटा छात्रावास अधीक्षक सुनीता अग्निहोत्री, लक्ष्मीपुरा छात्रावास अधीक्षक चेनसिंह चौहान भी मौजूद थे।