अभा ब्राह्मण महासभा संस्थान की बैठक में आरोपों का खंडन
रावतभाटा| अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संस्थान की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष एवं अन्य पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप का खंडन किया। यह कार्य समाज को तोड़ने की साजिश है, रंजिशवश किया गया है। आरोपों से समाज एवं व्यक्तियों की छवि खराब कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। महामंत्री शंभुदयाल शर्मा ने बताया कि इसके लिए संस्थान की ओर से व्यक्तिगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।