पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूर्ति स्थापना के लिए कलश यात्रा कल

मूर्ति स्थापना के लिए कलश यात्रा कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| नगरपालिका के पास कोटा मार्ग पर स्थित महापालेश्वर मंदिर में राधाकृष्ण मंदिर का नवनिर्माण किया गया है, जिसमें राधाकृष्ण की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 18 से 22 अप्रैल तक कार्यक्रम होंगे। पूरणकुमार वधवा, यशीनाथ झा ने बताया कि बुधवार को विनायक स्थापना की गई। इसके बाद 1608 गोपाल सहस्त्रपाठ शुरू एवं मूर्ति धन्यादिवास हुआ। गुरुवार को देवपूजन के बाद गोपाल सहस्त्र पाठ, मूर्ति धन्यादिवास, 20 को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो अनोखेराज हनुमान मंदिर से शुरू होकर नीचे बाजार से होते हुए महापालेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां देवपूजन, मंडल प्रवेश किया जाएगा। इसके बाद 10 बजे हवन, सहस्त्रधारा अभिषेक होगा। 21 को देवपूजन, हवन सुबह 9 से 12 बजे तक होगा। दोपहर 2 बजे से पुष्पादिवास, घूतादिवास, शकरादिवास, सैयादिवास, फलादिवास एवं प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी। 22 अप्रैल को देवपूजन, हवन सुबह 8 बजे से किया जाएगा। मूर्ति स्थापना 9.15 बजे कर पूर्णाहुति की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक महाप्रसादी होगी।

खबरें और भी हैं...