क्षेत्र की समस्याओं का सीएम को दिया ज्ञापन
रावतभाटा| चित्तौड़गढ़ दौरे पर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर रावतभाटा में धारा 20, रोजगार व अन्य समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री का 21 किलो का हार पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा, पूर्व जिला प्रमुख लीला शर्मा, उपप्रधान प्रतिनिधि सुनील जैन, सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेश लबाना, सरपंच कालीबाई मीणा, भगवानसिंह गौड़, युवा नेता रविप्रताप सिंह गौड़, करणी सेना अध्यक्ष गजेंद्रसिंह पंवार, बालू बंजारा, इजलाल अहमद, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बंटी मेवाड़ा, हरिमोहन राठौर, देवेंद्रसिंह सांखला, लोकेंद्रसिंह राजावत मौजूद रहे।