पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 192 सफाई कर्मियों के पदों के लिए 792 आवेदन

192 सफाई कर्मियों के पदों के लिए 792 आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| नगरपालिका रावतभाटा में सफाई कर्मचारियों के 192 पदों के लिए आवेदन अंतिम दिन मंगलवार को भी लिए गए। इसके लिए कुल 792 आवेदन फाॅर्म जमा हुए हैं। पालिका ने इसके लिए 858 आवेदन फाॅर्म आवेदकों को निशुल्क दिए हैं।

मंगलवार को अंतिम दिन 293 आवेदन फाॅर्म जमा हुए। जनगणना के हिसाब से रावतभाटा में 192 पदों की आवश्यकता बताते हुए राज्य सरकार ने भर्ती निकाली है। नगरपालिका की ओर से अब तक 858 आवेदन दिए गए हैं।

भर्ती के लिए आवेदन करने किया था, दस्तावेज गायब

नगरपालिका सफाईकर्मी भर्ती में आवेदक पवनकुमार के असली दस्तावेज पालिका कार्यालय में आवेदन जमा कराते समय गायब हो गए। चक्की मोहल्ला निवासी पवनकुमार ने बताया कि उसमें सभी मूल दस्तावेज थे। उसने लोगों से अपील की है कि जिस किसी को मिले रावतभाटा दैनिक भास्कर कार्यालय में पहुंचा दें।

खबरें और भी हैं...