पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मणी नदी पर बनेगा बांध, टनल से बीसलपुर पहुंचेगा पानी, जयपुर अजमेर की बुझेगी प्यास

ब्राह्मणी नदी पर बनेगा बांध, टनल से बीसलपुर पहुंचेगा पानी, जयपुर-अजमेर की बुझेगी प्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। बनने वाली टनल के लिए मौके का अवलोकन करते जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं अधिकारी।

6 मीटर ऊंचा होगा बांध, कोई गांव नहीं आएगा डूब में, पांच साल में काम पूरा

इस मौके पर ग्रामीणों ने प्रमुख शासन सचिव से कई सवाल किए। शासन सचिव ने बताया कि बांध का निर्माण फंड मिलने के बाद 5 साल में पूरा होगा। लगभग 6 मीटर ऊंचा बांध होगा, लेकिन इसमें कोई गांव नहीं डूबेगा। इस मौके पर बाबूलाल सेन, कमलेश जायसवाल, रोजगार सहायक लक्ष्मण जाट भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इसको लेकर डर है कि बांध से क्षेत्र डूब में आएगा। इस पर प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि बांध का यहां भराव क्षेत्र नहीं रहेगा, जो भराव क्षेत्र बनेगा, वह वन क्षेत्र है, जहां पर टनल बनाई जाएगी, जिससे पानी सीधा आगे चला जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता उदयपुर सोहनलाल सालवी, अधीक्षण अभियंता एआर खान, भीलवाड़ा प्रोजेक्ट वीके गर्ग, एक्सईएन सोमेश मेहरा, डीआर सोनी, करणीप्रताप, एईएन महावीर मीणा, अशोक जैन, तहसीलदार श्रीकांत व्यास साथ थे।

जल स्वावलंबन की सबसे बड़ी योजना साबित होगी

जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि यह परियोजना नदी जोड़ों परियोजना के साथ-साथ जल स्वावलंबन की सबसे बड़ी परियोजना होगी। इसमें ब्राह्मणी नदी के व्यर्थ बहने वाली पानी का उपयोग बनास नदी में जोड़कर किया जाएगा। यह पानी बीसलपुर बांध जाएगा। वहां से जयपुर, अजमेर अादि जगहों पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...