पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थर्मल बिजलीघरों के निरीक्षण के लिए कोटा पहुंची विधानसभा समिति, आज रावतभाटा में

थर्मल बिजलीघरों के निरीक्षण के लिए कोटा पहुंची विधानसभा समिति, आज रावतभाटा में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| राजस्थान विधानसभा की उपक्रम समिति के सदस्यों ने मंगलवार को कोटा थर्मल बिजलीघरों का निरीक्षण किया। बुधवार को जवाहरसागर, राणाप्रताप सागर बांध स्थित पनबिजलीघर का अवलोकन करेंगे। समिति में सभापति विधायक मोहनलाल गुप्ता, सदस्य विधायक सुरेंद्र पारीक, गौतमकुमार, शुभकरण चौधरी, अजीतसिंह, अलकासिंह, डॉ. मंजू वाधमार, दलीचंद डांगी, विधानसभा सचिवालय अनुभाग अधिकारी अशोककुमार, लोकेश कानखेड़िया, लोकेश जैन, संदीप उदयवाल, मनीष शर्मा शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8.30 बजे जवाहरसागर बांध समिति के सदस्य पहुंचेंगे। वहां निरीक्षण करने के बाद राणाप्रताप सागर बांध स्थित पनबिजलीघर का निरीक्षण करेंगे। राणाप्रताप सागर पनबिजलीघर में कैसे सस्ती बिजली बन रही है, यहां क्या परेशानी है, इसकी जानकारी लेंगे। इसके बाद कोटा के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...