रावतभाटा में पक्षियों के पानी के लिए बांधे 25 परिंडे
सेवा भारती तहसील रावतभाटा की ओर से गर्मी को देखते हुए दैनिक भास्कर के अभियान सेव बर्ड में पक्षियों के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे गए।
अध्यक्ष मनोज मलिक, मंत्री ओमप्रकाश भाम्बी ने बताया कि पक्षियों के लिए 25 परिंडे बांधकर सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति इसमें सम्मिलित होकर प्रकृति में पक्षियों के जीवन को बचाए। इस मौके पर सेवा भारती के रामगोपाल विजयवर्गीय, संपतलाल आमेटा, नारायणलाल प्रजापत, दीपक मेंगी, ओमप्रकाश राठौर, प्रमोद सोनी, राहुल मलिक, पूरणकुमार वधवा, पवन परमार, अंजना बलसोरी, संतोष बुनकर मौजूद थे।
रावतभाटा। पक्षियों के लिए परिंडे बांधते सेवा भारती के सदस्य।