अणुशक्ति शिफ्ट पर्सनल क्रिएटिव क्लब का आयोजन 3 जून को
कार्यक्रम का उद्देश्य-लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना
भास्कर न्यूज | रावतभाटा
अणुशक्ति शिफ्ट पर्सनल क्रिएटिव क्लब की ओर से 3 जून को 5वीं गो ग्रीन रावतभाटा साइक्लोथोन, वाकाथोन रन का आयोजन किया जाएगा।
क्लब के प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रेरित करना है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सुबह 5.45 बजे ईएसएल लेब से रन को फ्लेग ऑफ कर करेंगे। साथ ही रन को लीड करने के लिए स्पोर्ट्स हेल्थ एवं एजुकेशन से संबंधित प्रतिभा को आमंत्रित किया जाएगा। क्लब चयनित नियमित साइकिल एवं पैदल दैनिक कार्य वाले, स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूक वरिष्ठ नागरिक, युवा, गृहिणी, कामगारों को सम्मानित करेगा।
सभी स्टूडेंट्स प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन वितरित करेगा। इसके लिए श्रीकांत बांके की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें श्रीराम पलोड, मुकेश शर्मा, योधराज सेन, नरेश गुप्ता, भास्कर पांडेय, महेंद्र जैन, शैलेंद्र भराडिया, अशोक छाबड़ा, सुरेश जाखड़, अालोक शर्मा, मनोज पंचाल, शिवराज मीना, प्रणव गोयल, पंकज गुप्ता, टीबी सोलंकी, प्रदीप जैन, धनराज मेहरा, रिमल सुधींधरण मौजूद थे।