पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रावतभाटा में टेंट के गोदाम में आग, सामान जलकर राख

रावतभाटा में टेंट के गोदाम में आग, सामान जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| पुरना बाजार क्षेत्र में जैन मंदिर के पास टेंट के गोदाम में आग लगने से बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया। दो दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

शनिवार रात 10 बजे शार्ट सर्किट के चलते जैन मंदिर के पास स्थित नगर पालिका अध्यक्ष के रिश्तेदार के वधवा टेंट हाऊस के गोदाम में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब तक दमकल मौके पर पहुंचती जब तक गोदाम में रखा टेंट का सामान, बिस्तर, चद्दर जलकर राख हो गई। गोदाम में रखे सामान ने आग इतनी तेजी से पकड़ी की गोदाम की दीवारें व पट्टियां तड़क गई। इसी बीच दूसरी दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में व्यवस्था बनाने का प्रयास किया।

खबरें और भी हैं...