पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक गबन में चपरासी एक साल बाद गिरफ्तार

बैंक गबन में चपरासी एक साल बाद गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के 1 करोड़ से अधिक के गबन मामले में रावतभाटा पुलिस ने चतुर्थश्रेणी कर्मचारी बनवारीलाल शर्मा को गिरफ्तार किया। बनवारीलाल शर्मा, मुख्य आरोपी बैंककर्मी भानूप्रकाश शर्मा का पिता है और निलंबित है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गयाए जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में संविदाबैंककर्मी भानूप्रकाश शर्मा सहित बैंक प्रबंधक एवं कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने धारा 420, 406, 409, 66, आईटी एक्ट के तहत बनवारीलाल को गिरफ्तार किया। गतवर्ष 30 मार्च 2017 को चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड शखा में 71 लाख 12 हजार 23 रुपए का गबन का मामला उजागर हुआ था। इसके बाद यह मामला 1 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया। इस मामले में संविदाकर्मी भानूप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया था। जो अभी जेल में है। भानूप्रकाश शर्मा ने पूछताछ में बताया था कि प्रबंधक और बैंक सहायक की आईडी से राशि दूसरे खातों में डालकर गबन करना स्वीकार किया था। इस मामले में निलंबित बैंक प्रबंधक दीपक सैनी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जो भी जेल में है। इस मामले में बैंक मैनेजर दीपक सैनी, क्लर्क वेदप्रकाश, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी बनवारीलाल को निलंबित किया गया था। इस पूरे मामले में जुए, सट्टे में राशि लगाने की बात भी सामने आई थी। जिस पर जिन खातों में राशि जमा हुई है, उनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ की गिरफ्तारी बाकी है।

खबरें और भी हैं...