भैंसरोडगढ़। धरना समाप्त पर आभार पत्र देते हुए।
भैंसरोडगढ़| भैंसरोडगढ़ में पानी को लेकर 4 दिन से चल रहा धरना आश्वासन और समस्या का समाधान होने पर समाप्त कर दिया गया। समिति के भूपेंद्र पुरोहित ने बताया कि अपना जल अपना अधिकार संघर्ष समिति के बेनर तले चल रहे धरने को रावतभाटा तहसीलदार श्रीकांतव्यास, जलदाय विभाग के एईएन महावीर मीणा, थानाधिकारी पर्वतसिंह ने मिठाई खिलाकर समाप्त कराया। पुरोहित ने बताया कि 38 गांवों की पेयजल योजना का टेंडर जारी हो चुका है। कस्बे में भी पानी की किल्लत दूर हो गई है। अब अधिक समय तक पानी आ रहा है। जहां पर पाइपलाइन टूटी हुई है, वहां भी मरम्मत करा दी गई है। इसलिए धरना समाप्त कर दिया। संघर्ष समिति के सदस्याें ने सहयोगकर्ताओं का अाभार जताया है।