पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तौल केंद्र पर चने की आवक बढ़ी सरसों की तुलाई शुरू भी नहीं हुई

तौल केंद्र पर चने की आवक बढ़ी सरसों की तुलाई शुरू भी नहीं हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिलम संघ कोटा की ओर से रावतभाटा में चना तौल केंद्र पर आवक बढ़ गई है। शनिवार तक 850 क्विंटल चना तोला जा चुका है। शनिवार को 320 क्विंटल चना तोला गया। रावतभाटा में चना तोल केंद्र बुधवार को शुरू हुआ था।

सहायक सहकारिता तिलम संघ कोटा सुरेशचंद्र ने बताया कि किसान चना साफसुथरा लेकर आए। जिससे उन्हें परेशानी नहीं हो। साफसुथरा माल जल्दी ही तोल लिया जाएगा। तिलम संघ की ओर से 4400 रुपए प्रतिक्विंटल की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया है। उसके मोबाइल पर चना तुलवाने की तारीख का मैसेज दिया जा रहा है। उस तारीख को चना लेकर आए और किसान भी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा सकते हैं।

रावतभाटा में किसान परेशान हो रहे

रावतभाटा में सरसों तुलाई केंद्र भी खोला गया है। अभी तक सरसों का तोल शुरू नहीं किया गया है। इसके लिए बताया जा रहा है कि जयपुर से बारदाना नहीं आया है। किसान सरसों तुलवाने के लिए परेशान हो रहे हैं। उनको मोबाइल पर सरसों तुलवाने के लिए मैसेज दिया गया है। अभी तक तोल केंद्र पर बारदाना नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं।

बारदाना भिजवाने के लिए कोटा, जयपुर पत्र लिखे गए हैं। अभी तक बारदाना नहीं आया है। बारदाना शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही गई है। बारदाना आने पर सरसों का तोल शुरू किया जाएगा। -सुरेश चंद, सहायक सहकारिता तिलम संघ कोटा

टिनशेड में जगह नहीं होने से तुलाई बंद, किसानों ने लगाया जाम

सुल्तानपुर . कस्बे में खरीद केन्द्र पर नहीं हाे रहा माल का उठाव।

सुल्तानपुर । कस्बे में सीएम की घोषणा के आखिरकार 28 दिन बाद बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत लहसुन खरीद शुरू हुई थी। कस्बे में चल रहे लहसुन खरीद अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रहा है। यहां माल का उठाव नहींं होने के चलते आगे भी लहसुन खरीद बंद होने के आसार है। माल तुलाई के लिए जगह नही होने के कारण किसानों को माल को तुलवाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। माल उठाने के लिए सुचारू व्यवस्था नहींं होने से परेशानी हो रही है। खरीद केंद्र प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि माल तुलाई करने के लिए जगह नही होने के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है। चना, सरसों व लहसुन खरीद केंद्र का टीन शेड माल की आवक अधिक होने से भर जाने के कारण तुलाई रोकनी पड़ सकती है। इस संबंध मे संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...