रावतभाटा। चारभुजा झालरबावड़ी में शुक्रवार रात्रि को अज्ञात लोगों ने पानी की आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन पर चैम्बर वाल्व का ताला तोड़कर वाल्व को खोल दिया। जिससे कस्बे में पानी की आपूर्ति बाधित हुई।
ग्राम विकास अधिकारी महेश शर्मा ने इस मामले में रावतभाटा सीआई को पत्र लिखकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ वाल्व चैम्बर का ताला क्षतिग्रस्त कर वाल्व चालू कर पानी की सप्लाई बाधित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
पत्र में बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे वाल्व ऑपरेटर वाल्व खोलने के लिए पहुंचा तो अज्ञात व्यक्तियों ने चैम्बर का ताला क्षतिग्रस्त कर रखा था। वाल्व को भी खोल रखा था। यह कार्य शुक्रवार देररात को किया गया है। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी असामाजिक तत्वों द्वारा वाल्व को क्षतिग्रस्त किया गया था।
रावतभाटा. चारभुजा झालरबावड़ी रामलीला मैदान में वाल्व चैंबर का तोड़ा ताला और पेयजल सप्लाई को कर दिया शुरू।