पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घायल ठेकाकर्मी दंपती की मदद को आगे बढ़े हाथ, पहले दिन 16 हजार की राशि हुई एकत्रित

घायल ठेकाकर्मी दंपती की मदद को आगे बढ़े हाथ, पहले दिन 16 हजार की राशि हुई एकत्रित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। होली पर बाइक से जा रहे ठेकाकर्मी विक्रम लौहार और उसकी प|ी अनामिका को जीप सवार ने सिनेमा चौराहे पर टक्कर मार दी। जिसमें दोनों पति,प|ी के पैर फ्रेक्चर हो गए। तभी से दोनों बैड पर हैं और कोटा में इलाज चल रहा है।

परिवार के पास इलाज की राशि की समस्या होने पर लोगों से अपील की गई थी। जिस पर पहले दिन लगभग 16 हजार की राशि एकत्रित हुई है। जिसमें पूर्व प्रधान एवं ठेकेदार राधेश्याम गुप्ता ने 10 हजार रुपए की सहयोग राशि दी है। वहीं रामकुमार अहीर ने 1 हजार, जेईएन चेतन शर्मा ने 500, सुभाष मलिक ने 2100, व्यापारी खीमसिंह ने 500 रुपए एवं व्यापारी जाफरगौरी कालू, जमील गौरी ने 1100-1100 रुपए की सहयोग राशि दी है। उल्लेखनीय है कि इलाज में पूरे परिवार और रिश्तेदारों ने भी मदद की है। लेकिन अब परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं है। आगे इलाज के लिए मदद की जरूरत है। दोनों रामटेकरी मंदिर के सामने रहते है। परिवार में पिता भी बीमार है। घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में रावतभाटा के समाज सेवी लोगों ने मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाए है और समिति बनाई है। परिवार के लोगों ने कहा कि 30 हजार की मदद मिल जाए तो सहारा मिल जाएगा। परिवार के लोगों ने वाहन चालक पर केस कर रखा है, लेकिन बीमा राशि मिलने में समय लगेगा। ऐसे में लोग मदद को आगे बढ़ रहे है। इसमें सेवाभारती अध्यक्ष मनोज मलिक, रामगोपाल विजयवर्गीय, खीमसिंह, विजय नीमा, पार्षद संजय रेठूदिया, नारायणसिंह ने मदद समिति बनाई है। इसके लिए फोन नंबर 9461704747 पर संपर्क किया जा सकता है। ठेकाकर्मी की प|ी अनामिका 6 माह की गर्भवती है। दोनों पैर में रोड डली है। ऐसे में विकट परिस्थिति है। नियमित जांच के लिए अस्पताल बारबार जाना पड़ता है। घर भी संचालन में परेशानी हो रही है। ठेकाकर्मी का पीएफ भी नहीं कटता है, इसलिए वहां से भी मदद नहीं मिली। तारापुर परमाणु बिजलीघर में नियुक्त कर्मचारी बृजेशपंत ने दैनिक भास्कर के ईपेपर पर रावतभाटा में मदद की खबर पढ़ी। बृजेशपंत रावतभाटा के निवासी है। उन्होंने यह तकलीफ सुनी तो अपनी ओर से 2 हजार रुपए की सहायता बैंक खाते में भेजने की बात कही है।

सहयोग

पति-प|ी के पैर में फ्रेक्चर, कोटा में चल रहा है इलाज

खबरें और भी हैं...