रावतभाटा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 21 से शुरू होगा। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवकीनंदन गौड़ ने बताया कि रावतभाटा के 312 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए 3 शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर आवासीय होंगे। सीनियर सेकंडरी स्कूल ब्वायज में लगाए जाएंगे। जो सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेंगे। शिविर 21 से 26 मई तक चलेगा। इसके लिए बायोमेट्रिक्स उपस्थिति दर्ज होगी। दूसरा शिविर 28 से 2 जून तक चलेगा।