रावतभाटा। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थी 30 जून तक नामांकन कर सकते हैं। सभी निजी और सरकारी स्कूल के संस्था प्रधानों को इसके निर्देश दिए हैं। वे स्कूल से कम से कम तीन बच्चों का ऑनलाइन नामांकन करेंगे।
विद्यार्थी किस आइडिया पर मॉडल विकसित करना चाहता है उस आइडिया के बारे में संक्षिप्त सारांश भी पीडीएफ फाइल में अपलोड करेंगे। इसके आधार पर विद्यार्थी का चयन होगा। चयनित विद्यार्थी को आइडिया विकसित करने के लिए पांच हजार रुपए उसके खाते में भेजे जाएंगे। जो स्कूल ई-एमआईएएस पोर्टल पर अभी तक रजिस्टर्ड नहीं हैं, उन्हें http:// inspireawards-dst.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।