पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लुहारिया में न्याय आपके द्वार शिविर 21 को

लुहारिया में न्याय आपके द्वार शिविर 21 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर 21 मई को लुहारिया पंचायत में लगाया जाएगा। एसडीएम कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि शिविर में 15 विभागों की ओर से कार्य संपादित किए जाएंगे। अभियान के दौरान राजस्व विभाग की ओर से उपखंड अधिकारी न्यायालयों में लंबित राजस्व मामलों की लोक अदालत में सुनवाई होगी। लोक अदालतों में समझाइश एवं समझौतों के आधार पर लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, आयोजना विभाग,ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग अादि विभाग शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...