कार पलटी, व्यवसायी के परिवार के 4 लोग घायल
रावतभाटा| कोटा-रावतभाटा रोड पर बोराबास से आगे असंतुलित होकर कार पुलिया से नीचे पलटी खा गई। इसमें रावतभाटा के व्यवसायी जगदीश छाबड़ा (58), प|ी वर्षा छाबड़ा, बहू तनु, ढाई साल की पोती घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार छाबड़ा परिवार के सदस्यों के साथ कोटा जा रहे थे। बोराबास के आगे पोती सोहा को उल्टी होने लगी तो गाड़ी चला रहे जगदीश छाबड़ा ने पीछे देखा और गाड़ी असंतुलित हो गई और दो पलटी खाकर पुलिया के नीचे गिर गई। घायलों को कोटा ले जाया गया, जिसमें जगदीश छाबड़ा प|ी वर्षा छाबड़ा को सिर पर 6-6 टांके लगे। बहू तनु के मोच आ गई। वहीं पोती सोहा के कान में गहरा जख्म हो गया। इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी कराई गई। शाम तक सभी घायलों की स्थिति ठीक थी। खबर मिलने पर परिजन और परिचित कोटा पहुंचे।
रावतभाटा। कोटा, रावतभाटा रोड पर बोराबास से आगे पलटी कार।