अन्य पिछड़ा वर्ग संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह कल
रावतभाटा| अन्य पिछड़ा वर्ग संस्था रावतभाटा की ओर से 17 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक विजयकुमार जैन होंगे। विशिष्ठ अतिथि केंद्र निदेशक एनके पुष्पकार, आरएम गोडबोले, एम श्रीनिवास, परियोजना निदेशक एनएफसी पीए प्रताप, मानव संसाधन प्रमुख केजी चंद्रशेखरन होंगे। कार्यक्रम का आयोजन न्यू कम्युनिटी सेंटर अणुप्रताप कॉलोनी में शाम 6.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।