पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 लोगों से खचाखच ट्रैक्ट्रर ट्रॉली संतुलन बिगड़ने से पलटी, 35 जने घायल, 21 गंभीर

40 लोगों से खचाखच ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली संतुलन बिगड़ने से पलटी, 35 जने घायल, 21 गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकलिंगपुरा घाटे की ढलान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 35 लोग घायल हो गए। इनमें से 21 की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में रेफर किया है। घायलों में बच्चें और बुजुर्ग भी शामिल हैं। ढलान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होने के बाद चालक नियंत्रण नहीं रख पाया, इसलिए हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के अनुसार भवानीपुरा गांव से 45 किलोमीटर दूर एकलिंगपुरा पंचायत के मोहना गांव में भंवरलाल, देवीलाल धाकड़ परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर देवता की रसोई करने जा रहे थे। सोमवार सुबह 10 बजे एकलिंगपुरा घाटे की ढलान पर ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। जिससे ट्रॉली पलटी खा गई। ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। एकलिंगपुरा सरपंच सत्यनारायण धाकड़ ने बताया कि न्यूटल गियर में ट्रैक्टर जा रहा था। हनुमान मंदिर के नजदीक मोड पर चालक से ट्रैक्टर संभला नहीं और ट्रॉली पलट गई। जिसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों ने बताया कि ट्रॉली 100 मीटर तक रगड़ती हुई चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना जल्दी में हो गया कि किसी को भी विश्वास नहीं हुआ। हमें तो चीख पुकार सुनने के बाद पता लगा। इसके बाद हम लोगों को बचाने में जुट गए। आरपीपी की एंबुलेंस बुलाया गया।

कहा: एकलिंगपुरा में

रावतभाटा. एकलिंगपुरा घाटे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से घायल हुए लोग।

घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल

टीना प|ी बद्रीलाल, प्रवीण पुत्र देवीलाल, कंवरा बाई प|ी भंवरलाल, काना पुत्र रामलाल, शीला प|ी फूलचंद, हर्षिता पुत्री मनोहर, भंवरलाल पुत्र रामचंद्र, शोभाराम पुत्र रामचंद्र, बसंतीलाल पुत्र लालचंद, अशोक पुत्र प्रभुलाल, हरीश पुत्र मोडूलाल, कौशल्या प|ी शोभाराम घायल हुए। जिनका रैफरल अस्पताल में उपचार किया गया। घायलों की सेवा में नगरपालिका पार्षद दिनेश सेन, दिलीप मीणा, कैलाश माहेश्वरी, विजय नीमा, अशोक पलोड़, दिनेश रेठूदिया ने सेवाएं दी। भोजन की व्यवस्था फूड बैंक एवं अन्नपूर्णा योजना से की गई। किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा, पार्षद जाकिरहुसैन, कानाराम चारण, मीनाताई, जम्बू कुमार जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश हरसोरा, पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता, लाला देराश्री, नवीन मलिक, बालू बंजारा सहित बड़ी संख्या में एकलिंगपुरा, भवानीपुरा गांव के लाेग भी पहुंचे।

क्यों: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

ये घायल कोटा रेफर किए

गीताबाई प|ी शंभूलाल, मनीषा प|ी मदनलाल, गिरिराज पुत्र काना, भारती पुत्र सुमित्राबाई, त्रिलोक पुत्र भंवरलाल, खुशबू पुत्री मोहनलाल, अनिता प|ी प्रभुलाल, प्रिया पुत्री दुर्गालाल, मुन्नी प|ी मोहनलाल, गीताबाई प|ी लक्ष्मीनारायण, अमरलाल पुत्र मांगीलाल, चेतन पुत्र दुर्गालाल, राहुल पुत्र मुकेश, मनोहर पुत्र सत्यनारायण, झमकू प|ी मथुरालाल, दीपिका पुत्री बालचंद, शिवराज पुत्र गोपाल, ललिता पुत्री बापू, काना पुत्र रामलाल को कोटा रैफर किया गया। जिन्हें एंबुलेंस से कोटा भेजा गया।

कैसे: ढलान पर बैलेंस बिगड़ा

गोद में उठाकर लेकर आए घायलों को

घायल इतने अधिक थे कि स्ट्रेचर कम पड़ गए। लोग घायलों को गोद में उठाकर अस्पताल में लेकर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से उतारा। किसी को जीप से उतारा। अस्पताल में पलंग भी कम पड़ गए। एक दिन पहले भी ट्रैक्टर ट्रॉली के घायल अस्पताल में भर्ती थे। प्रसूताएं भी भर्ती थीं।

पेड़ से टकराए तो कोई पत्थर से टकराकर खाई में गिरा

ट्रैक्टर ट्रॉली रगड़ती हुई घाटी पर जा रही थी और ट्रॉली में सवार लोग कोई पेड़ से टकराया तो कोई पत्थर से टकरा कर खाई में गिर गया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की चीखपुकार से घाटी गूंज गई। अफरा-तफरी मच गई। हनुमान मंदिर के पुजारी ने गांव के लोगों को सूचना दी। एकलिंगपुरा गांव के लोग पहुंचे और घायलों को निजी साधनों से पहुंचाया। किसी को जीप में तो किसी को कार में रोक कर बिठाया गया। वहीं, 108 एंबुलेंस और रैफरल अस्पताल की एंबुलेंस को सूचित किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

अस्पताल में पलंग कम पड़े, स्टाफ भी कम

इस दुर्घटना ने रैफरल अस्पताल में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की कमी देखी गई। महज 2 डॉक्टर घायलों को देख रहे थे, आउटडोर भी चल रहा था। मेडिकल स्टाफ भी कम था, लेकिन फिर भी सब घायलों को संभालने में जुट गए। स्थिति यह हो गई कि कोई मरीज कराह रहा था, किसी के टांके लग रहे थे तो किसी को ड्रिप लगाई गई। कम्प्यूटर ऑपरेटर से लेकर सफाई कर्मचारी तक मदद कर रहे थे। कई स्वयंसेवक भी पानी पिलाने से लेकर देखभाल में जुटे हुए थे। फूड बैंक की ओर से भोजन उपलब्ध कराया गया। वहीं साथ में आए लोगों को अन्नपूर्णा से भोजन कराया गया।

खबरें और भी हैं...