पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों को स्वच्छ बनाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे स्टूडेंट्स

गांवों को स्वच्छ बनाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे स्टूडेंट्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और सफाई के लिए जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप योजना शुरू की है, जिसके तहत गर्मियों की छुट्टी के दौरान विद्यार्थी गांवों, ढाणियों और कस्बों में जाकर सफाई करेंगे। इसके साथ वह ग्रामीणों को सफाई रखने के लिए जागरूक भी करेंगे। अभियान के तहत गांवों में जाकर स्वच्छता के लिए जागरूक करने वाले स्टूडेंट्स और कॉलेजों को पुरस्कृत किया जाएगा।

केंद्र सरकार की योजना के तहत स्टूडेंट्स को 10 हजार से लेकर 2 लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। यह सारा काम गर्मी की छुट्टी में किया जाएगा और गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने में सहयोग किया जाएगा और उन्हें सफाई के टिप्स भी दिए जाएंगे। योजना के तहत स्टूडेंट्स से 15 मई तक रजिस्ट्रेशन करवाए गए हैं। स्टूडेंट्स को गांवों में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता से जुड़े कामों में समय बिताना होना। इसके बाद ही सरकार उस विद्यार्थी को पुरस्कार देगी। मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के साथ मिलकर यह योजना लॉन्च की है।

तीन स्तर पर दिया जाएगा पुरस्कार

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को तीन स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। पहले विश्वविद्यालय स्तर पर प्रमाण-पत्र के साथ 30, 20 और 10 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। दूसरे में राज्य स्तर पर प्रमाण पत्र के साथ 50, 30 और 20 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण-पत्र के साथ स्टूडेंट्स को 2 लाख, 1 लाख और 50 हजार रुपए पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

मिलेगा एसबीआईएस प्रमाण-पत्र

योजना में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इंटर्नशिप पूरी करने और मूल संस्थान से इसकी मंजूरी मिलने पर एसबीआईएस सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इंटर्नशिप के लिए दो क्रेडिट दिए जाएंगे। कॉलेज, यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 3 टीमों का चयन होगा। कॉलेज स्तर पर शील्ड, कप और प्रमाण-पत्र मिलेगा।

खबरें और भी हैं...