पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारें : प्रधान

शिक्षक सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारें : प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| सर्व शिक्षा अभियान की ओर से 6 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सोमवार से सीनियर सेकंडरी स्कूल शुरू हुआ। कक्षा 1 से 5 को पढ़ाने वाले प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ प्रधान वीणा दशाेरा, अध्यक्ष ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवकीनंदन गौड़, विशिष्ट अतिथि नोडल डीके शर्मा, रामवीसिंह, सर्वशिक्षा अभियान के जगदीश मेवाड़ा, ओमप्रकाश रेगर ने दीप प्रज्जवलित किया। मुख्य अतिथि प्रधान वीणा दशोरा ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारें। समारोह के अध्यक्ष ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवकीनंदन गौड़ ने भी संबोधित किया। नोडल प्रिंसिपल डीके शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाए। प्रिंसिपल रामवीरसिंह ने आभार जताया। जगदीश मेवाड़ा, ओमप्रकाश रेगर ने जानकारी दी। संचालन अशफाक हुसैन ने किया। अंग्रेजी का प्रशिक्षण राजेंद्र वैष्णव, पारस जैन, पर्यावरण ओमप्रकाश मीणा, साबिर खान, हिंदी का अशफाक हुसैन, दुर्गाशंकर ने दिया।

खबरें और भी हैं...