पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों के नामांतरण खोले, मौके पर नकलें जारी

ग्रामीणों के नामांतरण खोले, मौके पर नकलें जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा उपखंड में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर लुहारिया पंचायत पर लगाया गया। रावतभाटा एसडीएम कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि धारा 136 के 5, खातेदारी घोषणा 1, अन्य 5 सहित 11 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार श्रीकांत व्यास ने 33 नामांतरण, खाता दुरुस्ती 9, खाता विभाजन 12, सीमाज्ञान 1, धारा 251 का 1, 67 राजस्व नकलें जारी की गई। 109 अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 1 वृद्धावस्था पेंशन, 1 विधवा पेंशन स्वीकृत की गई। पशु बीमा योजना के 9 प्रस्ताव आया। 19 को दवाईयों का वितरण किया।

महिला बालविकास विभाग की ओर से 295 कुपोषण से ग्रस्त बच्चों का चयन एवं पंजीकरण किया गया। विद्युत विभाग में सौभाग्य योजना में 16 आवेदन आए। जिसमें 5 का निस्तारण किया गया। 100 एलईडी लाइटों का वितरण किया गया।

पीएचडी की ओर से 3 हैंडपंपों की मरम्मत की गई। 560 पानी की जांच के लिए नमूने लिए गए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से 5 आवेदनों का निस्तारण किया गया। कृषि विभाग ने 28 मिनीकिट बांटे। चिकित्सा विभाग ने 56 रोगियों का उपचार किया।

शिविर में एईएन बीएल मेघवाल, महावीरप्रसाद मीणा, ब्लॉक सीएमओ डॉ.जीजे परमार, कृषि अधिकारी धनपालसिंह, डॉ.सुनील साब्दे, डॉ.मुकेश धाकड़, शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह, भंवरलाल, प्रिंसिपल कमल सिंह, राधेश्याम धाकड़, सरपंच कामड़ मेघवाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।

राजस्व शिविर

रावतभाटा के लुहारिया पंचायत में न्याय आपके द्वार शिविर लगाया, लोगों को मौके पर मिली राहत

रावतभाटा। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर में महिला को प्रमाण-पत्र देते हुए।

खबरें और भी हैं...