पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरसों का केंद्र शुरू नहीं, किसानों के चने का भुगतान भी बाकी

सरसों का केंद्र शुरू नहीं, किसानों के चने का भुगतान भी बाकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। तिलम संघ कोटा की ओर से रावतभाटा में चना तौल केंद्र पर आवक बढ़ गई है। सोमवार तक 1166 क्विंटल चना तोला जा चुका है। सोमवार को 322 क्विंटल चना तोला गया। सहायक सहकारिता तिलम संघ कोटा सुरेशचंद्र ने बताया कि किसान चना साफ लेकर आएं। जिससे उन्हें परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया है। उसके मोबाइल पर चना तुलवाने की तारीख का मैसेज दिया जा रहा है। उस तारीख को चना लेकर आए। शेष रहे किसान भी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा सकते हैं।

रावतभाटा में सरसों तुलाई केंद्र भी खोला गया है। लेकिन अभी तक सरसों का तोल शुरू नहीं किया गया है। इसके लिए बताया जा रहा है कि जयपुर से बारदाना नहीं आया है। किसान सरसों तुलवाने के लिए परेशान हो रहे है। उनको मोबाइल पर सरसों तुलवाने के लिए मैसेज दिया गया है। लेकिन अभी तक तोल केंद्र पर बारदाना नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं। यहां तिलम संघ की ओर से शुरू किए गए चना तोल केंद्र पर तोले गए चने का भुगतान अभी तक नहीं हुआ। ऐसे में किसान परेशान हो रहे हैं। भुगतान राजफेड की ओर से किया जाएगा।

बारदाना भिजवाने के लिए कोटा,जयपुर पत्र लिखे गए है। अभी तक बारदाना नहीं आया है। बारदाना शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही गई है। बारदाना आने पर सरसों का तोल शुरू किया जाएगा। -सुरेश चंद, सहायक सहकारिता, तिलम संघ, कोटा

खबरें और भी हैं...