रावतभाटा| 50वां महाराणा प्रताप जयंती समारोह पर राजस्थान परमाणु बिजलीघर, भारी पानी संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों की ओर से 16 जून को शोभायात्रा निकाली जाएगी। महासचिव पुष्पेंद्रसिंह हाड़ा ने बताया कि शोभायात्रा शाम 5.30 बजे राणा प्रताप सागर बांध अतिथि गृह से शुरू होगी। यह निर्णय राजस्थान परमाणु बिजलीघर शोभायात्रा समिति अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में शोभायात्रा समिति कोषाध्यक्ष राजेंद्रसिंह चौहान, पूरणसिंह गौड़, दुष्यंतसिंह राठौड़, राजेश भाटी, अनिल मेहता, एसएस शेखावत, रामराज मीणा एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। शोभायात्रा में बजरंग व्यायामशाला, मारूति मानस मंडल के अखाड़े की ओर से हैरतअंगेज करतब दिखाने के साथ महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित झांकियाें का भी प्रदर्शन किया जाएगा। शोभायात्रा आरपीएस अतिथि गृह से प्रारंभ होकर सिनेमा चौराहा, प्रताप सर्कल से फेज टू, भारी पानी कॉलोनी मुख्य द्वार के सामने से एनटीसी चौराहा होकर न्यू कम्युनिटी सेंटर अणुप्रताप कॉलोनी पहुंचेगी।