पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल से पंचायतों के कार्य ठप

हड़ताल से पंचायतों के कार्य ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैंसरोड़गढ़ | राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा परिषद के सदस्य सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। जिससे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से लुहारिया शिविर में कई कार्य नहीं हुआ। बीडीओ डॉ.भानूमौली मौर्य ने बताया कि 23 मई तक सदस्य सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इससे पूर्व आंदोलन के चौथे चरण में सदस्यों ने कालीपट्टी बांधकर विरोध जताया था। सरकार ने जो समझौता किया था। उसे शीघ्र लागू करने की मांग की है। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन, मनरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन के समर्थन एवं कैडर रिव्यू की मांग काे लेकर आंदोलन कर रहा है। मनरेगा योजना संबंधित सभी कार्यों का बहिष्कार किया। 24 मई से अनिश्चित कालीन सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। रावतभाटा उपखंड में बीडीओ, 2 पंचायत प्रसार अधिकारी, 23 ग्राम विकास अधिकारी, 12 एलडीसी सहित मनरेगा, संविदाकर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिला। जिसमें राशनकार्ड नहीं बने। पेंशन प्रमाण-पत्र भी नहीं बन पाए।

खबरें और भी हैं...