रावतभाटा | राजस्थान परमाणु बिजलीघर रावतभाटा साइट ने जयपुर में आयोजित दो दिवसीय एजुकेशनल कॅरियर फेयर 2018 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी का पुरस्कार प्राप्त किया है। राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक वीके जैन के प्रोत्साहन एवं एनटीसी अधीक्षक सुनीलकुमार के मार्गदर्शन किया।एजुकेशनल कॅरियर फेयर के समापन समारोह में यह पुरस्कार जयपुर विधायक मोहनलाल गुप्ता, सेवानिवृत मुख्य सचिव विपिन चन्द्र शर्मा ने राजस्थान परमाणु बिजली के अधिकारियों को प्रदान किया। एजुकेशनल कॅरियर फेयर के दौरान लगाई गई राजस्थान परमाणु बिजलीघर की प्रदर्शनी में स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान कालीचरण सर्राफ, उद्योग मंत्री राजस्थान राजपालसिंह शेखावत, जयपुर सांसद मदनलाल सैनी, सेवानिवृत मुख्य सचिव विपिन चन्द्र शर्मा, प्रदेश बीजेपी महासचिव मुकेश दाधीच आदि अतिथियों, इंजीनियरिंग, स्कूल के स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों ने उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
रावतभाटा। एनटीसी अजीतप्रकाश एवं अन्य अधिकारी, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी का पुरस्कार प्राप्त करते हुए।