रावतभाटा. हैवीवाटर-एनटीसी के बीच में फल की दुकान में घुसी कार।
रावतभाटा. एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए फल विक्रेताओं की दुकानों को टक्कर मार दी। हालांकि, बड़ा हादसा होने से टल गया। हैवीवाटर गेट के सामने बाजार निवासी फल विक्रेता मन्नुखान दोपहर में 2 बजे दुकान के पीछे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी सामने से वाहन चालक अशोक रेगर ने दुकान को टक्कर मार दी। आवाज होते ही खाना खा रहे दुकानदार खड़े होकर भागे। होमगार्ड जवान ने पुलिस को सूचना दी। बाद में वाहन की चाबी निकाल ली। सीआई वीरेंद्रसिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर वाहन आरजे 09 सीबी 8518 कार को जप्त कर लिया। चालक के साथ महेंद्र को भी हिरासत में लिया गया है। फल विक्रेता ने बताया कि वाहन सवारों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।