पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपना जल अपना अधिकार समिति का धरना जारी

अपना जल-अपना अधिकार समिति का धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। अपना जल अपना अधिकार संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन गुरुवार को भी चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना के बाहर जारी रहा। धरने में समिति के पदाधिकारी, माली समाज के लोग शामिल हुए। तहसीलदार एवं सहायक अभियंता महावीर मीणा ने 7वें दिन भैंसरोडगढ़ की पेयजल व्यवस्था सुधार कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। जब तक पानी सभी ग्रामीणों को नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। एडवोकेट भूपेंद्र पुरोहित, जान मोहम्मद ने बताया कि सभी ग्रामीणों की और से धरना स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिए पोस्टकार्ड भिजवाएं जा रहे है।

खबरें और भी हैं...