चारभुजा झालरबावड़ी के गंदे नाले साफ कराओ, वार्ड पंच को शिकायत
रावतभाटा। चारभुजा झालरबावड़ी में वार्ड नंबर 2 के घरों के बाहर गंदे पानी का नाला बह रहा है। वार्डपंच को शिकायत की। इसके बाद कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे आसपास रहने वाले लोगों एवं बच्चे मच्छरों का शिकार होकर बीमार हो रहे है। लोगों ने नाले, नाली की सफाई कराने की मांग की है। स्थानीय बाशिंदों ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हमें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा।