रावतभाटा। एनपीसीआईएल एससीएसटी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति महासचिव डीके रविकुल ने संसदीय समिति, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य महकमों को पत्र लिखा है। इसमें परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी एईसीएस द्वारा सत्र 2018-19 से नियम विरुद्ध बढ़ाई गई फीस को वापस लेने की मांग की है। वहीं, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को मिलने वाली रियायत को यथावत लागू करने की अपील की है।