पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासी भील समाज की महारैली 24 को जावदा में

आदिवासी भील समाज की महारैली 24 को जावदा में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। आदिवासी भील समाज की महारैली एवं महासभा जावदा नीमड़ी में 24 मई को सुबह 10 बजे होगी। भील समाज के तहसील अध्यक्ष अमरलाल भील, गंगाराम भील, श्यामलाल भील ने बताया कि महारैली पेट्रोलपंप से प्रारंभ होकर छात्रावास लक्ष्मीपुरा पर जाकर समाप्त होगी। जिसमें कोटा, झालावाड़, बूंदी, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, नीमच जिलों के समाजबंधु शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भील समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक कुरीतियों को छोड़ना, बाल विवाह को रोकना, भैंसरोडगढ़ को टीएसपी जनजाति क्षेत्र घोषित करवाना, भील समाज को एससी की तरह विद्युत कनेक्शन में छूट दिलवाना, मृत्युभोज को कम करना, भील समाज के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है।

खबरें और भी हैं...