सीए सीपीटी का मॉक टेस्ट 27 मई को, विद्यार्थियों के पंजीयन
रावतभाटा| सीए सीपीटी का मॉक टेस्ट 27 मई को होगा। सीए ब्रांच से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि सीपीटी के मॉक टेस्ट का पेपर 27 मई को होगा। वास्तविक पद्धति के अनुसार होने वाले मॉक टेस्ट के पेपर भी विशिष्ट पेपर सेंटर द्वारा सेट किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिल सके। पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। इस संबंधी जानकारी ब्रांच कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।