रावतभाटा | सरकारी कर्मियों की मृत्यु के बाद विधवा को मिलने वाली फैमिली पेंशन में अब महंगाई भत्ता शामिल होगा। इसके लिए वित्त विभाग पेंशन नियमों में संशोधन करेगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया है। अभी तक राज्य सरकार में सेवारत कर्मचारियों और पेंशनर्स को ही महंगाई भत्ता दिया जाने का प्रावधान है।