रावतभाटा| रावतभाटा उपखंड में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर देवपुरा पंचायत पर लगाया गया। रावतभाटा एसडीएम कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि धारा 136 के 10, खातेदारी घोषणा 2, इजराय का 1, पत्थरगढ़ी के 2 एवं अन्य 13 सहित 28 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
तहसीलदार श्रीकांत व्यास ने 55 नामांतरण, खाता दुरुस्ती 1, खाता विभाजन 10, सीमाज्ञान 1, धारा 251 का 1, 103 राजस्व नकलें जारी की गई। 127 अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 10 वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई। पशु बीमा योजना के 1 प्रस्ताव आया। 31 को दवाइयों का वितरण किया। महिला बाल विकास विभाग की ओर से 180 कुपोषण से ग्रस्त बच्चों का चयन एवं पंजीकरण किया गया। विद्युत विभाग में विद्युत कनेक्शन के लिए 35 नए आवेदन आए। जिसमें 6 का निस्तारण किया गया। 50 एलईडी लाइटों का वितरण किया गया। पीएचडी की ओर से 4 हैंडपंपों की मरम्मत की गई। 800 पानी की जांच के लिए नमूने लिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में 1 को राशि का भुगतान किया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से 14 आवेदनों का निस्तारण किया गया।
शिविर में इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
पंचायत प्रसार अधिकारी लोकेश जैन, ब्लॉक सीएमओ डॉ.जीजे परमार, एईएन महावीरप्रसाद मीणा, बीएल मेघवाल, पशुपालन विभाग के छोटूराम चौधरी, आयुर्वेद डॉ.पूजा जोशी, डॉ.सुदेश राघव, कृषि अधिकारी धनपालसिंह, एलएस राजकुमारी, जेईएन देवेंद्रनागर, नरसीराम, वनरक्षक प्रभुलाल जाट, बीओबी महावीर प्रजापत, वार्ड पंच सुंदरलाल भील मौजूद थे।