पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिनागम संस्कार शिक्षण शिविर में हुई आरती

जिनागम संस्कार शिक्षण शिविर में हुई आरती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज के 50वें संयम स्वर्ण महोत्सव के उपलक्ष्य में पुराना बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर पाठशाला में 10 दिवसीय जिनागम संस्कार शिक्षण शिविर में विभिन्न जानकारी दी जा रही है। जिनागम संस्कार शिक्षण शिविर में शुक्रवार को पंडित राकेश शास्त्री ने बच्चों को पाप और कषाय की दृष्टांत के माध्यम से जानकारी दी।

प्रवेशिका भाग 2 में पूजन विधि के साथ ही 6 द्रव्य और 7 तत्व, 9 पदार्थों को सरल और दृष्टांत से समझाया। दोपहर में 2.30 से 3.30 बजे तक महिलाओं को इष्टोपदेश का स्वाध्याय कराया। जिसमें मोही संसारी अनादि काल रागद्वेष रूपी रस्सियों से इस संसार सागर में घूम रहा है। जिस प्रकार दो रस्सियों से मधानी घूमती है, ऐसे अज्ञानी जीव के भ्रमण की कई दृष्टांत से जानकारी दी। शाम को आरती कर बच्चों की कक्षा संचालित हुई। साथ ही सभी बच्चों को प्रतिदिन पारितोषिक वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। रात 8 से 9 बजे तक छह ढाला की कक्षा संचालित हुई।

खबरें और भी हैं...