भैंसरोड़गढ़। पंचायत समिति के पीछे खाली जमीन पर लगी कंटीली झाड़ियों में शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे आग लग गई। बीडीओ डॉ. भानू मोली मौर्य ने बताया कि आग लगने की सूचना रावतभाटा फायर ब्रिगेड को दी गई। जिस पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। दोपहर 2 से 4 बजे तक परकोटे एवं उसके आसपास लगी आग को बुझाया। आग बुझाने वालों में फायर प्रभारी राजेश जयपाल, फायर मैन जितेंद्रसिंह, ड्राइवर मोहम्मद इस्माइल, राजेशकुमार शामिल थे।