पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिमांड राशि जमा कराई, कनेक्शन का इंतजार

डिमांड राशि जमा कराई, कनेक्शन का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका की गणेशनगर आवासीय कॉलोनी के लोगों का कम वोल्टेज मिलने से हाल बेहाल है। लोगों ने बताया कि वोल्टेज पूरा नहीं आने से कूलर, एसी भी नहीं चल रहे है। गर्मी के मारे परेशान हो रहे है। त्रिमूर्ति विकास समिति के सदस्यों ने एवीएनएल के एक्सईएन से गणेशनगर में विद्युतीकरण का डिमांड नोट जारी करने की मांग की थी। जिस पर एवीएनएल ने डिमांड नोट पालिका को जारी कर दे दिया।

गणेशनगर में विद्युतीकरण कार्य के लिए पालिका को 98 लाख रुपए का इस्टीमेट बनाकर डिमांड जारी किया गया है। इसमें आवासीय कॉलोनी में पोल खड़े करने, ट्रांसफार्मर लगाने और पोल पर तार खींचने का कार्य किया जाएगा।

एईएन ने बताया कि पालिका की ओर से जिस दिन राशि जमा कराई जाती है।, उसके दूसरे दिन निगम की ओर से विद्युतीकरण करने के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निगम के पास विद्युतीकरण के लिए सभी सामान उपलब्ध है। पालिका की 6 अप्रैल की बोर्ड बैठक में चर्चा कर राशि जमा कराने का निर्णय लिया गया।

स्थाई आवास वालों को स्थाई कनेक्शन

त्रिमूर्ति विकास समिति अध्यक्ष रमेशचंद सरोजा ने बताया कि कि पालिका की ओर से गणेशनगर आवासीय कॉलोनी के विद्युतीकरण के लिए 30 लाख की राशि जमा कराने की जानकारी दी गई है। इससे विद्युत निगम भी शीघ्र कार्यवाही कर कम वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाएगा। जिनके आवास बन गए है, उन्हें भी स्थाई कनेक्शन मिल सकेंगे। राशि जमा कराने के लिए पालिका अध्यक्ष, ईओ, पार्षदों का आभार जताया है।

रावतभाटा नगरपालिका क्षेत्र में गणेश नगर के लोग हो रहे हैं परेशान, विकास कार्य अटकाने का आरोप

विद्युतीकरण हो तो मिले लोगों को राहत

रावतभाटा में गणेशनगर आवासीय कॉलोनी विद्युतीकृत हो तो राहत मिलेगी। अभी बिजली कनेक्शन लेने पर भारी राशि लग रही है। महीने का चार्ज भी अधिक लग रहा है। वर्तमान में अस्थाई कनेक्शन दिया जा रहा है। गणेशनगर आवासीय कॉलोनी के लोगाें ने गत दिनों एईएन बीएल मेघवाल से भी वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग की थी। वोल्टेज सही नहीं आने से उपकरण भी जल रहे है।

160 एमवीए का ट्रांसफार्मर होगा स्थापित

अजमेर विद्युत वितरण निगम के शहरी क्षेत्र जेईएन चेतन शर्मा ने बताया कि पालिका की आेर से गणेशनगर आवासीय कॉलोनी के विद्युतीकरण के लिए 30 लाख रुपए की राशि जमा कराई गई है। यह राशि शुक्रवार को बैंक में जमा हो गई है। चित्तौडगढ़ से नया ट्रांसफार्मर 160 एमवीए का मंगवाया गया है। अब निगम की ओर से शनिवार को या मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर 160 एमवीए का गणेशनगर में स्थापित किया जाएगा। जिससे गणेशनगर के उपभोक्ताओं को पूरा वोल्टेज मिलेगा।

खबरें और भी हैं...