रावतभाटा। होली पर बाइक से जा रहे ठेकाकर्मी विक्रम लौहार और उसकी प|ी अनामिका को जीप सवार ने सिनेमा चौराहे पर टक्कर मार दी। जिसमें दोनों पति,प|ी के पैर फ्रेक्चर हो गए। तभी से दोनों बैड पर है और कोटा में इलाज चल रहा है। दोनों घायलों को रावतभाटा सीआई विरेंद्रसिंह खुद अस्पताल लेकर गए थे। इलाज में पूरे परिवार और रिश्तेदारों ने भी मदद की है। लेकिन अब परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। आगे इलाज के लिए मदद की जरूरत है।
दोनों रामटेकरी मंदिर के सामने रहते है। परिवार में पिता भी बीमार है। घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में रावतभाटा के समाज सेवी लोगों ने मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाए है और समिति बनाई है। परिवार के लोगों ने कहा कि 30 हजार की मदद मिल जाए तो सहारा मिल जाएगा। परिवार के लोगों ने वाहन चालक पर केस कर रखा है, लेकिन बीमा राशि मिलने में समय लगेगा। ऐसे में लोग मदद को आगे बढ़ रहे हैं। इसमें सेवा भारती अध्यक्ष मनोज मलिक, रामगोपाल विजयवर्गीय, खीमसिंह, विजयनीमा, पार्षद संजय रेठूदिया, नारायणसिंह ने मदद समिति बनाई है। इसके लिए फोन नंबर 9461704747 पर संपर्क किया जा सकता है। ठेकाकर्मी की प|ी अनामिका 6 माह से गर्भवती है। दोनों पैर में रोड डली है। ऐसे में हालत ज्यादा खराब है। नियमित जांच के लिए अस्पताल बारबार जाना पड़ता है। घर भी संचालन में परेशानी हो रही है। ठेकाकर्मी का पीएफ भी नहीं कटता है, इसलिए वहां से भी मदद नहीं मिली। न ही ठेकेदारों ने कोई मदद दी।
रावतभाटा। घायल ठेकाकर्मी दंपती को मदद की दरकार है, उनकी सहायता के लिए एक समिति भी बनाई गई है।