रावतभाटा। पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में पतंजलि योग समिति, पतंजलि चिकित्सालय रावतभाटा, आर्य समाज, स्थानीय संगठनों के सहयोग से चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए शुक्रवार को अणुकिरण कॉलोनी टाइप 4 में योग शिविर का आयोजन सुबह 5.30 से 7 बजे तक किया जा रहा है। यह शिविर 20 मई तक चलेगा। योग प्रशिक्षक सुदर्शन सिंह ने बताया कि सोमवार से शिविर अणुद्वीप कॉलोनी बुद्धा गार्डन में सुबह 5.30 से 7 बजे तक लगाया जाएगा।