पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा और खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 95 प्रतिभाओं का सम्मान

शिक्षा और खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 95 प्रतिभाओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। अन्य पिछड़ा वर्ग संस्था रावतभाटा की ओर से क्षेत्र के सभी सेकंडरी एवं सीनियर सेकंडरी के मेधावी, प्रतिभावान स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्यू कम्युनिटी सेंटर अणुप्रताप कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक विजयकुमार जैन, विशिष्ट अतिथि केंद्र निदेशक एनके पुष्पकार, प्रमुख मानव संसाधन केजी चंद्रशेखरन, वाइस चेयरमेन जेसीसी नवलकिशोर वर्मा थे।

समारोह के मुख्य अतिथि स्थल निदेशक विजयकुमार जैन ने संस्था के सामाजिक कार्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभाओं से कहा कि आज के युग में रोजगार के कई अवसर है। इसके लिए कड़ी मेहनत, लगन और निष्ठा से कार्य करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि केंद्र निदेशक एनके पुष्पकार ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करना संस्था की अच्छी पहल है। एनपीसीआईए, कर्मचारी संगठन भी सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी रहते हुए समाज हित में कार्य करते है। समारोह में विशिष्ट अतिथि केजी चंद्रशेखरन, नवल किशोर वर्मा ने भी संबोधित किया।

प्रतिभाओं को मिला बेहतर योगदान का सम्मान

मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने 95 प्रतिभाओं को सम्मान प्रतीक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मा नित किया। जिसमें आईआईटी में प्रवेश, एमबीबीएस में प्रवेश, सेकंडरी, सीनियर सेकंडरी में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेलकूद में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष बसंतीलाल अहीर के नेतृत्व में महासचिव दीपक अंजना, उपाध्यक्ष महावीरप्रसाद सुवालका, सुखलाल नागर, दीपक अहीर, सचिव शंभूलाल धाकड़, ओमप्रकाश धाकड़, गोविंद मालव, संयोजक राजीव शर्मा, सहसंयोजक भागीरथ लोहार ने रावतभाटा तहसील क्षेत्र के सेकंडरी एवं सीनियर सेकंडरी के स्टूडेंट्स एवं एकलिंगपुरा, रेनखेडा़, खातीखेड़ा, धावदकलां, जालखेडा, लाडपुरा, मंडेसरा, जावदा, गोपालपुरा, लुहारिया, बोराव, धांगणमऊ, श्रीपुरा, तम्बोलिया, भैंसरोडगढ़, रावतभाटा, बाड़ौलिया, झालरबावड़ी चारभुजा में संपर्क किया। सुपरवाइजर एसोसिएशन के हरिमोहन मीणा,सुशील राठौड़, सांवर सिंह रावत, गजानंद तंवर, निकेश गर्ग का स्वागत किया गया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक आरआर यादव, हीरालाल कुमावत, अल्ताफ हुसैन, आरएम पिंजारा, मुरारीलाल सविता, एमके प्रजापत, दिनेशकुमार श्रृंगी, बालमुकंद यादव, अनिलकुमार शर्मा, राकेश बाड़िका , रामसिंह, प्रहलाद कुमावत, सतेन्द्र मिश्रा, राहुल तिवारी, श्याम मनोहर शर्मा, जतनसिंह, गोविंद मेवाड़ा, प्रेमप्रकाश भारद्वाज, सतीश आमेटा, नंदलाल प्रजापति, आरके सोनी, बीके धैया, बृजमोहन यादव, डीएस बैरागी, अशोककुमार वर्मा, दिनेश चन्द्र पानेरी, अजय विश्वा, मानसिंह मौजूद थे। सहयोगकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। संस्था महासचिव दीपक आंजना ने आभार जताया। संचालन ओमप्रकाश राठौर ने किया। संस्था की जानकारी अध्यक्ष ने दी। संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

रावतभाटा. अन्य पिछड़ा वर्ग संस्था की आेर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद अभिभावक, मेधावी स्टूडेंट्स।

रावतभाटा. प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक विजयकुमार जैन मेधावी छात्र का सम्मान करते हुए।

खबरें और भी हैं...