रावतभाटा| भैंसरोडगढ़ पुलिस ने रविवार को अवैध शराब परिवहन करते 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 15 लीटर कच्ची महुए की शराब बरामद की है। थानाधिकारी पर्वतसिंह ने बताया कि धांगणमऊ निवासी दल्या पुत्र भंवरलाल कंजर, कालू पुत्र सुसिया कंजर, सुखपुरा निवासी देवीलाल पुत्र भंवरलाल भील से 5-5 लीटर अवैध शराब परिवहन करते हुए बरामद की गई है। इनके खिलाफ एक्साइजएक्ट मंे मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।